मुरादाबाद: बेटी पैदा होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी बीते साल अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। पति, सास, ननद, जेठ, जेठानी, देवर आदि बेटी पैदा करने के लिए बातबात पर ताने मारने लगे। …

मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी बीते साल अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। पति, सास, ननद, जेठ, जेठानी, देवर आदि बेटी पैदा करने के लिए बातबात पर ताने मारने लगे। उन्होंने दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करते हुए 15 अक्तूबर को उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि देवर ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ भी की। इसकी शिकायत करने पर पति ने उल्टा उसे ही डांटा और शांत करा दिया। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के मांग की।

एसएसपी ने मामले को नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के लिए भेजा है। वहां निराकरण न होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार