बांदा: क्राइम ब्रांच करेगी अमन त्रिपाठी हत्याकांड की जांच, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। अमन त्रिपाठी की हत्या के खुलासे का मामला लगातार गरमाता ही जा रहा है। मृतक बालक अमन के परिजनों व जनाक्रोश के चलते आईजी ने जांच अधिकारियों को बदल दिया है। अब मामले की जांच हमीरपुर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। उधर शनिवार को आईजी ने मृतक के घर जाकर उनके परिजनों …

बांदा। अमन त्रिपाठी की हत्या के खुलासे का मामला लगातार गरमाता ही जा रहा है। मृतक बालक अमन के परिजनों व जनाक्रोश के चलते आईजी ने जांच अधिकारियों को बदल दिया है। अब मामले की जांच हमीरपुर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। उधर शनिवार को आईजी ने मृतक के घर जाकर उनके परिजनों से वार्ता करते हुए हर पहलू को गंभीरता से सुना है।

अमन त्रिपाठी के परिजनों से मुलाकात के बाद चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायणा ने फारेसिंक टीम और फील्ड यूनिट की टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्य दिशा निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि घटना की जांच अब हमीरपुर क्राइम ब्रांच एसपी हमीरपुर की देखरेख में करेगी।

संबंधित समाचार