विपक्ष ने समाज को जाति-धर्म में बांटकर किया नुकसान: स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने सदैव समाज को जाति, धर्म व मत के आधार पर बांटकर उसका नुकसान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गन्ना संस्थान में शनिवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने सदैव समाज को जाति, धर्म व मत के आधार पर बांटकर उसका नुकसान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गन्ना संस्थान में शनिवार को सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने भी सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ ही कश्मीर सही अर्थों में भारत का अभिन्न अंग बना। इस निर्णय ने नए इतिहास को लिखने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षियों ने समाज में अपने राजनैतिक हितों के लिए जातिवाद का जहर घोला है। उन्होंने कहा कि वंशवाद व परिवारवाद चलाने वाली और जाति धर्म के नाम पर लोंगो को बांटने वाले विपक्षी दल कभी भी समाज का भला नहीं कर सकते।
समाज के कल्याण व हितों के बारे में यदि कोई दल सोचता है या करता तो वह एकमात्र भारतीय जनता पार्टी है क्योंकि भाजपा जातिवादी नहीं राष्ट्रवादी पार्टी है। जिसके मन मतिष्क में सदैव समाज की अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति के कल्याण, उसके सम्मान व प्रतिष्ठा का भाव रहता है।
संत शिरोमणि नामदेव को नमन करने के साथ शुरू हुए सम्मेलन को राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य राधेश्याम, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भरत राजपूत, राज्य सिंचाई कल्याण मंडल मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुनील महेश्वरी, दर्जी समाज के अध्यक्ष डा. भानुमती, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल और रवि रूहेला व अजय रूहेला ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।
