बरेली: शराब के नशे में चलती ट्रेन में सिरफिरे ने कर दिया फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। चलती ट्रेन में फायर होने से यात्री सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि सरफिरा शराब के नशे में था जिसे ट्रेन में तैनात …

बरेली, अमृत विचार। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। चलती ट्रेन में फायर होने से यात्री सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि सरफिरा शराब के नशे में था जिसे ट्रेन में तैनात जीआरपी के जवानों ने पकड़ लिया।

शुक्रवार शाम को 05128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सीबीगंज स्टेशन के पास पहुंची तो रायबरेली निवासी आनंद कुमार त्रिवेदी पुत्र विशम्भर नाथ त्रिवेदी एस-1 कोच के गेट पर खड़ा था जहां उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर जीआरपी का स्टॉफ सतर्क हो गया। मौके पर पहुंचकर देखा तो फायर करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि आरोपी आनंद कुमार दिल्ली की किसी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है।

इसके पास एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक की नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, पेटी में 11 जिंदा कारतूस, 9 खोखा कारतूस, 4 पव्वा देशी शराब, तीन बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार