Siri A Football Tournament: बोलोग्ना को हराकर एसी मिलान शीर्ष पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलान। ज्लाटन इब्राहिमोविच और इस्माइल बेनेकर के अंतिम मिनटों में दागे गोल की बदौलत एसी मिलान की टीम सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में बोलोग्ना को 4-2 से हराकर शर्मसार होने से बच गई क्योंकि विरोधी टीम आधे घंटे से अधिक समय तक नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। मैदान पर अधिक खिलाड़ी होने के …

मिलान। ज्लाटन इब्राहिमोविच और इस्माइल बेनेकर के अंतिम मिनटों में दागे गोल की बदौलत एसी मिलान की टीम सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में बोलोग्ना को 4-2 से हराकर शर्मसार होने से बच गई क्योंकि विरोधी टीम आधे घंटे से अधिक समय तक नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। मैदान पर अधिक खिलाड़ी होने के बावजूद ऐसा लग रहा था कि मिलान की टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा लेकिन बेनेकर ने 84वें और फिर इब्राहिमोविच ने 90वें मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले राफेल लियाओ ने 16वें मिनट में मिलान को बढ़त दिलाई जबकि डेविड कैलेब्रिया ने 35वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। बोलोग्ना के गोल का खाता 49वें मिनट में इब्राहिमोविच ने आत्मघाती गोल करके खोला जबकि मुसा बोरो ने 52वें मिनट में स्कोर 2-2 कर दिया। बोलोग्ना की टीम ने 20वें मिनट में ही एक खिलाड़ी गंवा दिया जब डिफेंडर एडामा सुमाओरो को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।

बोलोग्ना को 58वें मिनट में एक और झटका लगा जब रॉबर्टो सोरियानो को भी लाल कार्ड दिखाया गया और टीम को बाकी बचा मुकाबला नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इस जीत से मिलान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने नेपोली पर एक अंक की बढ़त बना रखी है जो रविवार को एएस रोमा से भिड़ेगा।

यह भी पढ़े-

इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी जीते

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा