मुरादाबाद : ट्रेनों से मोबाइल व सामान चोरी करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जीआरपी ने ट्रेन व प्लेटफार्म से मोबाइल व सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। जीआरपी ने उसके पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने कई अन्य घटनाओं को भी कबूल किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। रविवार को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जीआरपी ने ट्रेन व प्लेटफार्म से मोबाइल व सामान चोरी करने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। जीआरपी ने उसके पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने कई अन्य घटनाओं को भी कबूल किया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

रविवार को जीआरपी में तैनात दरोगा देवेंद्र उपाध्याय गश्त पर थे। प्लेटफार्म छह के पास पैदल पुल पर एक व्यक्ति संदिग्ध युवक घूमता मिला। उन्होंने जब युवक को टोका तो उसने भागने की कोशिश की। पीछा करके युवक को दबोच लिया, तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ।

पूछताछ में वह मोबाइल के संबंध में जानकारी नहीं दे सका। बाद में मालूम हुआ कि यह मोबाइल ट्रेन से चोरी हुआ था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ट्रेन व प्लेटफार्म पर मोबाइल व सामान चोरी करता है। ट्रेनों में वह कई चोरी की घटनाएं कर चुका है। जीआरपी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श कालोनी फकीरपुरा निवासी राज है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार