हरदोई पुलिस का खुलासा: पत्नी ने की थी पति की हत्या, बताई ये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पति की शराब पीने की लत से तंग आकर पत्नी ने अपनी व अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए शराबी पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें थाना बघौली के ग्राम कमलिया निवासी 32 वर्षीय अखिलेश …

हरदोई। पति की शराब पीने की लत से तंग आकर पत्नी ने अपनी व अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए शराबी पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें थाना बघौली के ग्राम कमलिया निवासी 32 वर्षीय अखिलेश पुत्र छविनाथ का शव 17 अक्टूबर को घर से कुछ दूर पड़ा पाया गया था।

उस समय पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि घटना से एक दिन पूर्व वह उसके पति को शराब पिलाने के लिए अपने साथ ले गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पत्नी के बयानों में असमानता नजर आई। जिस पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो मृतक अखिलेश की पत्नी मोनिका टूट गई। उसने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात कबूल कर ली।

मोनिका के अनुसार उसका पति शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब के नशे में उसे व उसके बच्चों को मारता पीटता था। अपने व अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसने आजिज आकर अखिलेश की उस समय हत्या कर दी। जब वह शराब के नशे में चारपाई पर 16 अक्टूबर को लेटा हुआ था। पुलिस ने मृतका के बयानों के आधार पर आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार