मुरादाबाद : गुब्बारे उड़ाकर पोलियो पर विजय को बरकरार रखने का संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को जैन मंदिर स्थित पोलियो चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, धर्मगुरु एकत्रित हुए। उन्होंने देश प्रदेश में पोलियो पर विजय को बरकरार रखने का संकल्प हवा में गुब्बारे उड़ा कर लिया। सरदार गुरबिदर सिंह ने कहा कि भारत से पोलियो उन्मूलन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को जैन मंदिर स्थित पोलियो चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, धर्मगुरु एकत्रित हुए। उन्होंने देश प्रदेश में पोलियो पर विजय को बरकरार रखने का संकल्प हवा में गुब्बारे उड़ा कर लिया।

सरदार गुरबिदर सिंह ने कहा कि भारत से पोलियो उन्मूलन इस बात का प्रमाण है कि स्वस्थ्य समाज की स्थापना में जन सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमसी गर्ग ने कहा कि पोलियो पर विजय कायम बरकरार खने के लिए जरूरी है कि दो वर्ष तक के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कोरोना टीकाकरण कराने की भी जनता से अपील की।

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मुहम्मद जावेद ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में सभी ने सहयोग दिया। इसी प्रकार टीबी , मलेरिया जैसी घातक बीमारियों का भी समूल नाश किया जा सकता है। पोलियो कार्यकर्ताओं जागरूकता के नारे लगाकर गुब्बारे उड़ाए। इस दौरान पॉल सारस्वत, गजाला शकूर, संत कामेश्वर, अनिल रोविंसन, गुलनाज, कोमल सिंह, राबिया खानम आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार