T20 World Cup : बाबर व रिजवान की जोड़ी जमी, पाकिस्तान जीत के करीब
दुबई। टी-20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले में आज वो घड़ी आ गई है जिसका विश्व क्रिकेट फैंस को बेसब्री इंतजार था। आज विश्व की दो दिग्गज टीमें भारत और पाकिस्तान दुबई के स्टेडियम में आमने-सामने हैं। खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का …
दुबई। टी-20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले में आज वो घड़ी आ गई है जिसका विश्व क्रिकेट फैंस को बेसब्री इंतजार था। आज विश्व की दो दिग्गज टीमें भारत और पाकिस्तान दुबई के स्टेडियम में आमने-सामने हैं। खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। दोनों ही टीमों का इस टी20 वर्ल्ड कप का यह पहला मैच है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।
बता दें कि इस टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-12 राउंड में दोनों टीमों का ये पहला मैच है, ऐसे में हर कोई बढ़िया शुरुआत चाहेगा। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान कभी भारत को नहीं हरा पाया है, ऐसे में आज फिर विराट ब्रिगेड यहां पाकिस्तान को मात देना चाहेगी।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती शामिल है।
वहीं पकिस्तान कीप्लेइंग इलेवन में बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन आफरीदी, हसन अली, हरीस रऊफ शामिल है।
भारत की खबर शुरुआत
टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत केएल राहुल और रोहित शर्मा ने की। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज एक बाद एक करके दोनों बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। टीम इंडिया को पहला झटका पहले ओवर की 5वीं गेंद उस वक्त लगा जब रोहित शर्मा (0) को शाहीन आफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 1/1 था। इसके बाद कैप्टन कोहली क्रीज पर आए। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भारत को एक और झटका लगा है। केएल राहुल (3) को भी शाहीन आफरीदी ने बोल्ड कर दिया है। भारत का स्कोर – 6/2। कोहली और सूर्यकुमार फिलहाल क्रीज पर हैं।
वहीं अब चार ओवरों के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 21 रन है। सूर्यकुमार यादव 11 और विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत को लगा तीसरा झटका
31 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा विकेट गिर गया है। छठे ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (11) को हसन अली ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया। कोहली और ऋषभ पंत फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।
कोहली और पंत के बीच 50 रनों की साझेदारी
हसन अली के इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने लगातार दो छक्के लगाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने एक रन लेकर विराट कोहली के साथ 50 रनों की साझेदारी पूरी कीष इस ओवर से 15 रन मिले। पंत 37 और कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 81/3।
टीम इंडिया को लगा चौथा झटका
ऋषभ पंत को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर शादाब खान ने कॉट एंड बोल्ड आउट कर दिया है। पंत ने 30 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और दो लगाए है। फिलहाल विराट कोहली 28 और रवींद्र जडेजा शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 87/4।
पाकिस्तान को 152 रनों का लक्ष्य
टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत बहुत खराब रही। टीम इंडिया ने सात विकेट पर 151 रन बनाए। कप्तान कोहली ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दुबई के स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें लंबे वक्त के बाद आमने-सामने हुई है।
पाकिस्तान की तेज शुरुआत
152 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के दोनों बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बहुत सधी शुरूआत की है। रिजवान ने भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को तेज शुरुआत दी।
ऐसे में 5 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी विकेट के 35 रन है। मोहम्मद रिजवान 21 और बाबर आजम 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से छठा ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं।
16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 128/0
मोहम्मद शमी के इस ओवर की शुरुआत रिजवान ने चौका लगाकर की। शमी के इस ओवर से कुल सात रन आए। पाकिस्तान की टीम को अब जीत के लिए केवल 24 रनों की जरूरत है। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 128/0।
पाकिस्तान को 18 गेंदों में 17 रनों की जरूरत
भारतीय टीम पराजय की ओर बढ़ रही है। पाकिस्तान को तीन ओवरों में सिर्फ 17 रन बनाने हैं। बाबर आजम 66 और मोहम्मद रिजवान 64 रन बनाकर क्रीज पर विद्यमान हैं।
