संभल : गृह निर्माण को रखीं ईंटे गिरने से बच्चे की मौत, दूसरे बच्चे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/सौंधन, अमृत विचार। घर बनाने के लिए रास्ते किनारे रखीं ईंटे गिरने से दो बच्चे दब गए। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है। घटना नखासा थानाक्षेत्र के केशवपुर भंडी गांव की है। ग्रामीण चंद्रसेन ने घर बनाने के लिए एक वर्ष पहले ईंटे मंगाई थीं। चंद्रसेन ने …

संभल/सौंधन, अमृत विचार। घर बनाने के लिए रास्ते किनारे रखीं ईंटे गिरने से दो बच्चे दब गए। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है। घटना नखासा थानाक्षेत्र के केशवपुर भंडी गांव की है। ग्रामीण चंद्रसेन ने घर बनाने के लिए एक वर्ष पहले ईंटे मंगाई थीं।

चंद्रसेन ने ईंटों की चट्टी मकान की बुनियाद पर रख दी। रविवार की शाम चंद्रभान का 8 वर्षीय बेटा लक्की और वीर सिंह का बेटा विशेष अपने खेत से घर लौट रहे थे। दोनों मासूम चंद्रसेन के घर के पास पहुंचे तो बुनियाद पर रखी ईंट की चट्टी अचानक से दोनों बच्चों पर गिर गई।

दोनों मासूम दब गए। आसपास में बैठे लोगों ने चट्टी में दो मासूम बच्चे दबते हुए देखे तो शोर-शराबा किया। ग्रामीणों ने ईंटों में दबे बच्चों को निकाला। ग्रामीणों ने जब तक बच्चों को निकाला, तब तक लक्की की मौत हो चुकी थी। विशेष की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बताया कि लक्की सौंधन के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था और विशेष अमरोहा जनपद के गांव कोकापुर के एक निजी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था।

संबंधित समाचार