अयोध्या: सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, किया आंदोलन का ऐलान
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने रविवार को यहां प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों, युवाओं व सभी वर्ग के लोगों को ठगने का काम किया है। किसान पहले जहां छुट्टा जानवरों से परेशान थे, वहीं अब दैवीय-आपदा …
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने रविवार को यहां प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों, युवाओं व सभी वर्ग के लोगों को ठगने का काम किया है। किसान पहले जहां छुट्टा जानवरों से परेशान थे, वहीं अब दैवीय-आपदा में उनकी मौत हो रही है। हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई।
सपा सरकार में दैवीय-आपदा पर किसानों को 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलता था, लेकिन योगी सरकार ने उसको घटाकर 4 लाख रुपये कर दिया है। अवधेश प्रसाद ने दावा किया केवल मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 65 किसानों की मौत हुई है, उन लोगों को कोई भी मुआवजा नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से मिल्कीपुर विधानसभा में अस्पताल, आईटी कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज बनवाया गया, लेकिन आज तक कोई भी एक कॉलेज व अस्पतालों में नियुक्ति नहीं की गई, केवल छुट्टा एवं विषैले जानवरों ने आईटी कैंपस में अपना बसेरा बना लिया हैं। इन सब समस्याओं को लेकर विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र तहसील में 15 नवंबर को एक विशाल आंदोलन किया जाएगा।
