बरेली: दहेज नहीं मिलने पर पति ने दी आत्महत्या की धमकी
बरेली, अमृत विचार। दहेज न दिए जाने पर अक्सर पति द्वारा पत्नी से मारपीट व गाली-गलौज व अन्य तरह की प्रताड़ना दिए जाने के मामले तो आये दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन दहेज न मिलने पर पति द्वारा आत्महत्या करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पति की धमकियों से डरकर …
बरेली, अमृत विचार। दहेज न दिए जाने पर अक्सर पति द्वारा पत्नी से मारपीट व गाली-गलौज व अन्य तरह की प्रताड़ना दिए जाने के मामले तो आये दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन दहेज न मिलने पर पति द्वारा आत्महत्या करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पति की धमकियों से डरकर महिला ने इज्जतनगर पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इज्जतनगर थानाक्षेत्र के बड़ी बिहार की रहने वाली प्रिया ने बताया कि तीन वर्ष पहले उनकी शादी गाजियाबाद के शेरपुर निवासी पिंकू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे साथ ही दो लाख रुपये नकद दिए जाने को लेकर हर रोज मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि रक्षाबंधन पर वह अपने मायके बरेली आई थी। जहां कुछ दिन बाद उसका पति पिंकू भी पहुंच गया। बताया उसके परिजनों के सामने पिंकू ने दहेज बतौर दो लाख रुपये देने की बात रखी।
इसका विरोध करने पर पिंकू ने महिला व उसके भाई से मारपीट की और उसके बाद उसके घर में आत्महत्या करने की धमकियां देने लगा। किसी तरह परिजनों ने उसे समझाया और महिला को उसके साथ ससुराल भेज दिया। इसकी शिकायत महिला ने इज्जतनगर थाने में की। तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
