बरेली: 60 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने छोड़ दी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 32 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करायी गयी। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर 14641 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। दो पालियों में कराई गई परीक्षा में 40 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर …
बरेली, अमृत विचार। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 32 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करायी गयी। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर 14641 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। दो पालियों में कराई गई परीक्षा में 40 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर ज़िलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की पहली पाली में 7036 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 8605 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5904 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 8737 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थी शांतिपूर्ण सम्पन्न करायी गई।
पीसीएस की परीक्षा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों का सहयोग रहा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य रामजी मौर्य एवं डा. हरेश प्रताप सिंह भी दिनभर केंद्रों की मॉनीटरिंग करते रहे।
