दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता देगी योगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिस तरह मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तीन फीसद महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। दिवाली पर बोनस के साथ वही बढ़ा हुआ भत्ता प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों को देने की तैयारी में है। इससे प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों की खुशी त्योहार पर दोगुनी हो सकती है। प्रदेश के कर्मचारियों को …

लखनऊ। जिस तरह मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तीन फीसद महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। दिवाली पर बोनस के साथ वही बढ़ा हुआ भत्ता प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों को देने की तैयारी में है। इससे प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों की खुशी त्योहार पर दोगुनी हो सकती है।

प्रदेश के कर्मचारियों को अभी तक मूल वेतन का 28 फीसद ही डीए मिलता है। केंद्र सरकार की तर्ज पर योगी सरकार भी यदि तीन फीसद डीए बढ़ा देगी तो उन्हें कुल 31 फीसद डीए मिलने लगेगा। सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार जल्द ही इस विषय में आदेश जारी करने की तैयारी में है। राज्य सरकार केवल डीए के संबंध में केंद्र सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। यह आदेश जारी होते ही राज्य सरकार भी निर्णय ले लेगी।

इसके अलावा वित्त विभाग ने अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को बोनस देने की फाइल तैयार भी तैयार कर ली है, ऐसा सूत्रों का दावा है। माना जा रहा है कि जैसे ही डीए का रास्ता साफ हुआ, बस मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही बोनस और डीए का ऐलान कर दिया जाएगा। सोमवार या मंगलवार तक ऐसा होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि केंद्र सरकार ने जुलाई माह से डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसे में राज्य सरकार यह तय करेगी कि सितंबर तक का एरियर कर्मचारियों को वेतन के साथ दिया जाएगा या भविष्य निधि या बचत पत्र आदि के माध्यम से दिया जाएगा। इसके अलावा पेंशनरों के लिए भी डीए की बढ़ोत्तरी की घोषणा साथ ही हो जाएगी, हालांकि उन्हें पूरा एरियर एक साथ मिलने की संभावना है।

संबंधित समाचार