अयोध्या: केजरीवाल के स्वागत में लगे होर्डिंग पर पोती गई कालिख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन से चंद घंटों पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है। यहां उनके स्वागत में लगे होर्डिंग पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। आम आदमी पार्टी ने इस कृत्य के लिए विरोधी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का मानना है कि जनता परिवर्तन चाहती …

अयोध्या।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन से चंद घंटों पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है। यहां उनके स्वागत में लगे होर्डिंग पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। आम आदमी पार्टी ने इस कृत्य के लिए विरोधी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का मानना है कि जनता परिवर्तन चाहती है और पिछली बार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रोड शो में मिले लोगों के समर्थन को देखकर विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम को अयोध्या में दो दिन के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत में जगह-जगह पर पोस्टर और बैनर लगे हुए हैं। सुबह देखा गया कि अयोध्या पुराने बस अड्डे पर लगी होर्डिंग पर किसी ने कालिख पोत दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की तरफ से लगाए गए पोस्टर में पार्टी के संयोजक और अरविंद केजरीवाल के अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की भी फोटो है। तीनों के चेहरे पर कालिख पोतने की सूचना पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिली तो उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताया।

आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आप और अरविंद केजरीवाल जनता के दिलों में हैं, जनता परिवर्तन चाहती है, सबको देख लिया है। आम आदमी पार्टी से अब जनता को बड़ी उम्मीद है। होर्डिंग पर कालिख पोतने का काम जनता का नहीं सियासी विरोधियों का है। इसे भी जनता अच्छी तरह से जानती है। कहा कि अयोध्या किसी एक की जागीर नहीं, यह देश और दुनिया के लिए आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का ऐतिहासिक स्वागत होगा। वह मंदिरों में दर्शन तो करेंगे ही साधु संतों का आशीर्वाद भी लेंगे।

गौरतलब है कि अयोध्या के कुछ संत अरविंद केजरीवाल को एक्सीडेंटल हिंदू बता चुके हैं।

संबंधित समाचार