अमरोहा : रात भर ठप रही शहर देहात की बिजली, हाहाकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बरसात व तेज हवा के चलते रात भर शहर व देहात की बिजली ठप रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे आसमान में बादल घिर आए। बिजली कड़कने लगी। कुछ देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवा चली, जिसके चलते शहर …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बरसात व तेज हवा के चलते रात भर शहर व देहात की बिजली ठप रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे आसमान में बादल घिर आए। बिजली कड़कने लगी। कुछ देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवा चली, जिसके चलते शहर व देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइनों पर फाल्ट आ गए। शहर के संग देहात क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह फाल्ट तलाशने का कार्य शुरू हुआ।

अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। 15 घंटे से अधिक समय हो जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाई है। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण नगर वासियों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। जेई रवीश त्यागी द्वारा बताया गया कि विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से करने के लिए विद्युत विभाग की टीम लाइन पर काम कर रही है। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार