बाराबंकी: जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन बहाली एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 17140 न्यूनतम वेतनमान व प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 18150 न्यूनतम वेतन मान, वेतन की विसंगतिओं …
बाराबंकी। प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पुरानी पेंशन बहाली एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 17140 न्यूनतम वेतनमान व प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 18150 न्यूनतम वेतन मान, वेतन की विसंगतिओं को दूर करने।
इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने मृतक आश्रित के पाल्यों को योग्यतानुसार नियुक्ति प्रदान करने, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को शिक्षक पदों पर समायोजित करने, जनपद के अंदर स्थानांतरण एवं पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने तथा चयन वेतनमान विसंगति को दूर करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सदस्य विधान परिषद राजेश कुमार यादव को दिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री उमा नाथ मिश्र जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह जय कुमार,उपाध्यक्ष किरन विश्वकर्मा श्याम किशोर वाजपेई चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव अनवार अहमद , संजय पांडे मनोज कुमार सिंह,पवन कुमार मिश्रा,आदित्य वर्मा, उमेश यादव,आदि लोग मौजूद रहे।
