भाजपा सरकार से कोई संतुष्ट नहीं : जयशंकर पांडेय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे जयशंकर पांडेय का जगह-जगह पर स्वागत हुआ। हर जगहों पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने का आह्वान किया। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे जयशंकर पांडेय का जगह-जगह पर स्वागत हुआ। हर जगहों पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने का आह्वान किया।
अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में सम्मान करने पहुंचे कार्यकर्ताओं से प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पांडे ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार से कोई भी संतुष्ट नहीं है। विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। सभी एकजुट होकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का काम करें। इसके बाद जयशंकर पांडे अपने विधानसभा क्षेत्र कटेहरी भी पहुंचे।
