बाराबंकी: जिला कारागार में बंद युवक की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिला कारागार में बंद एक युवक की बीती रात तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बैरिहा ग्राम मजरे सालपुर निवासी हरीश चन्द्र (38) पुत्र छेदीलाल निषाद धारा 376 के …

बाराबंकी। जिला कारागार में बंद एक युवक की बीती रात तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बैरिहा ग्राम मजरे सालपुर निवासी हरीश चन्द्र (38) पुत्र छेदीलाल निषाद धारा 376 के मामले में 18 फ़रवरी 2018 से जेल की सजा काट रहा था।

जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि बीती रात साढ़े 10 बजे लघुशंका के लिये गया था उसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ने से सीने में दर्द हुआ और गिर पड़ा। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत दिया। परिजनों को सूचना देने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

संबंधित समाचार