अयोध्या: ट्रकों पर सजने लगी दीपोत्सव की झांकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। एक से छह नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में तीन नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस दौरान 11 ट्रकों पर निकलने वाली झांकियों को सजानें का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप निदेशक …

अयोध्या। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। एक से छह नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में तीन नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस दौरान 11 ट्रकों पर निकलने वाली झांकियों को सजानें का कार्य शुरू हो गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप निदेशक सूचना मुरलीधर एवं एआरटीओ आरपी सिंह ने मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। वहीं जल्द से जल्द झांकियों के निर्माण का कार्य पूर्ण करने के लिए भी कहा है। परिवहन विभाग, झांकी बनाने वाली संस्था के प्रतिनिधि एवं सूचना विभाग के सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार