बरेली: जंक फूड से बच्चों में बढ़ रही कैल्शियम डिफिसिएंसी की समस्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का होना सबसे जरूरी है जिससे शरीर का तेजी से विकास होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण बच्चों सहित विभिन्न आयु के लोगों में अनेक रोग पैदा हो जाते हैं। खास तौर से आजकल दूषित खानपान और …

बरेली, अमृत विचार। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का होना सबसे जरूरी है जिससे शरीर का तेजी से विकास होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण बच्चों सहित विभिन्न आयु के लोगों में अनेक रोग पैदा हो जाते हैं। खास तौर से आजकल दूषित खानपान और ज्यादातर जंक फूड के सेवन से बच्चों में हड्डी संबंधित अनेक रोग देखे जा रहे हैं। बच्चों के हाथ, पैर सहित पूरे शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा़ सत्येंद्र सिंह का कहना है कि हड्डियों और दांतों के विकास एवं मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। बच्‍चों के लिए तो यह पोषक तत्‍व और भी ज्‍यादा जरूरी हो जाता है क्‍योंकि बढ़ती उम्र में हड्डियों और दांतों का विकास हो रहा होता है, जिसके लिए कैल्शियम बहुत आवश्‍यक है। इसकी कमी से हाइपोकैल्सिीमिया रोग होने की आशंका बनी रहती है। इस कारण खून में भी कैल्शियम की मात्रा बेहद कम हो जाती है और हाइपोकैल्‍सीमिया बनता है। कैल्शियम नसों, मांसपेशियों, पाचन मार्ग, किडनी और हार्ट के कार्य करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा बच्चों में भूख, प्यास और चिड़चिड़ेपन की समस्या भी देखी जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डा़ मुरलीधर छाबरिया के मुताबिक संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या का न होना ही इस प्रकार के रोगों का कारण बनता है।

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर और दर्द होने लगता है। कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन होती है। याद्दाश्त में भी कमी आ जाती है। शरीर सुन्न होने लगता है और हाथ-पैरों में झनझनाहट रहती है। महिलाओं के माहवारी में अनियमितता होने लगती है और दांत कमजोर हो जाते हैं। कैल्शियम की कमी से ब्लड क्लॉटिंग भी होने लगती है। यह सभी लक्षण कैल्शियम की कमी के कारण शरीर में देखे जाते हैं। जिला अस्पताल के डा़ करमेंद्र के अनुसार इसकी कमी को पूरा करने के लिए लोगों को ज्यादातर प्राकृतिक स्त्रोतों को उपयोग करना चाहिए। खाने में दूध, ब्रोकोली और टोफू शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। सलाद व ड्राई फ्रूट्स भी दिया जा सकता है। इसकी पूर्ति के लिए खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स और सीफूड में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।

संबंधित समाचार