KGMU के डॉक्टरों ने 43 साल की महिला को दिया नया जीवन, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 43 साल की महिला के जबड़ों में पनपे ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर केजीएमयू के डॉक्टरों ने उसे नया जीवन ​दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को भोजन खाने व बोलने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी। केजीएमयू के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल विभाग के डॉ. हरी राम ने बताया कि हमीरपुर निवासी शोभा …

लखनऊ। 43 साल की महिला के जबड़ों में पनपे ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर केजीएमयू के डॉक्टरों ने उसे नया जीवन ​दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को भोजन खाने व बोलने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी।

केजीएमयू के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल विभाग के डॉ. हरी राम ने बताया कि हमीरपुर निवासी शोभा देवी चार साल से ट्यूमर था। यह ट्यूमर महिला के ऊपर व नीचे दोनों जबड़ों में था। इस कारण ऑपरेशन जटिल था। सितंबर में महिला को लेकर उसके परिजन केजीएमयू आए। जांच के दौरान ओसिफाइंग फाइब्रोमा की पुष्टि हुई।

यह ट्यूमर छोटे बच्चे के सिर के बराबर था। महिला के चेहरे पर कोई निशान न पड़े। इसलिए ऑपरेशन भीतर से किया गया। महिला के जबड़ा का आधा हिस्सा निकाल कर उसकी जगह प्लेट लगाई गई है। यह प्लेट जबड़े का काम करेगी। खानपान व बोलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आपरेशन करने में डॉ. हरी राम, एसआर डॉ. संतोष, जेआर शिवानी शर्मा व ऋचा के अलावा एनेस्थीसिया के डॉ. शेफाली गौतम ने अहम भूमिका निभाई है।

संबंधित समाचार