अमेठी: जिला स्वास्थ्य समिति की डीएम और सीडीओ ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए साथ ही विशेष प्रयास कर प्रगति में सुधार लाने को कहा।  इसके साथ ही …

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए साथ ही विशेष प्रयास कर प्रगति में सुधार लाने को कहा।  इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शासन द्वारा संचालित समस्त स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक जन सामान्य को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति के समक्ष अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक सामग्री/उपकरण के क्रय करने, स्टाफ की उपलब्धता, जन जागरूकता और अन्य कार्यक्रम पर हुए व्यय के अनुमोदन हेतु 6 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान, आशा रिपोर्टिंग सहित अन्य योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा किया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का सही ढंग से क्रियान्वयन करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जननी सुरक्षा योजना का संचालन पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करें एवं प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विश्वसनीयता को बढ़ाया जाए। नवजात शिशु टीकाकरण किसी भी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र में कम हुआ तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने सीएमओ  को यह भी निर्देश दिए कि आशा, एनम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक संयुक्त रूप से आयोजित करें। घर-घर सर्वे के आधार पर बच्चों की सूची तैयार करें इस सूची के आधार पर नवजात शिशुओं का टीकाकरण कराए।

उन्होंने कहा कि जिन आशाओं के मानदेय का भुगतान समय से नहीं किया जाता हो उनका भुगतान समय सीमा के अन्तर्गत ही कर दिया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की जानकारी दी और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को उनके तैनाती स्थल पर ही निवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीएससी/पीएससी व जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी, शौचालय, पीने हेतु पानी, सफाई, बिजली व पंखा आदि सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमओ को दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया के बचाव हेतु निरंतर छिड़काव व फागिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दुबे सहित सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व एमओआईसी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार