मुरादाबाद : अब रामलीला ग्राउंड में लगेगा निगम की ओर से दिवाली मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले मेले का स्थान बदल दिया गया है। बड़े स्तर पर होने वाले इस मेले का आयोजन अब पंचायत भवन मैदान की बजाए लाइनपार रामलीला ग्राउंड पर किया जाएगा। अफसरों ने आनन-फानन में बैठक कर रामलीला मैदान का निरीक्षण भी कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले मेले का स्थान बदल दिया गया है। बड़े स्तर पर होने वाले इस मेले का आयोजन अब पंचायत भवन मैदान की बजाए लाइनपार रामलीला ग्राउंड पर किया जाएगा। अफसरों ने आनन-फानन में बैठक कर रामलीला मैदान का निरीक्षण भी कर लिया।

नगर निगम ने पहली बार दिवाली के मौके पर मेले का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलने वाले मेले को लेकर कई दिन से तैयारियां चल रही है। इस मेले में मुरादाबाद की आकर्षित करने वाली नक्काशी के स्टाल नजर आएगी। जिसमें मिट्टी के अलावा पीतल से बने उत्पाद अपनी चमक बिखरने को तैयार है। खासबात यह है कि मेले में लगे स्टाल से खरीदे गए उत्पादों पर उपभोक्ताओं को आकर्षक छूट भी मिलेगी।

निगम अफसरों की पहल पर कई एक्सपोर्टर अपने स्टाल लगाने के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं नगर निगम के अफसर बैनर-होर्डिंग्स व लाउड स्पीकर के जरिए प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इस मेले में पीतल के लैंप, कैंडिल स्टैंड, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व मिट्टी व गोबर से बने दिए व मूर्तियां आकर्षण का केंद्र होगी। मेले के सफल आयोजन के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है।

लाइनपार रामलीला मैदान का किया अफसरों ने निरीक्षण
प्लान तय होने के बाद पहले पंचायत भवन मैदान में इस मेले का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया था। मैदान का मौका-मुआयना करने के बाद हरी झंडी भी दे दी गई थी। अचानक निगम अफसरों ने अपने प्लान में फेरबदल कर दिया। अब मेले का आयोजन लाइनपार रामलीला मैदान में किया जाएगा।

सोमवार की शाम नगर आयुक्त संजय चौहान ने इस संबंध में बैठक की। मोहर लगने के बाद अफसरों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही मंगलवार से मेले के सफल आयोजन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, इंदूशेखर मिश्रा, केशव विश्नोई, अनुज कुमार और राजीव लोचन आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार