मुरादाबाद : 12वीं की छात्रा तमन्ना दुबे बनी एक दिन की सीएमओ
मुरादाबाद, अमृत विचार। एक दिन की सीएमओ बनीं रामचंद्र शर्मा इंटर कालेज की छात्रा तमन्ना दुबे ने महिला अस्पताल में लेबर रुम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ आफिस में तैनात डाँ मोहम्मद आरिफ के साथ अस्पताल की अन्य सुविधाएं देखी। वह अस्पताल की सफाई व्यवस्था, मरीजों की देखभाल और इलाज से प्रभावित हुईं। उन्होंने सीएमओ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। एक दिन की सीएमओ बनीं रामचंद्र शर्मा इंटर कालेज की छात्रा तमन्ना दुबे ने महिला अस्पताल में लेबर रुम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ आफिस में तैनात डाँ मोहम्मद आरिफ के साथ अस्पताल की अन्य सुविधाएं देखी। वह अस्पताल की सफाई व्यवस्था, मरीजों की देखभाल और इलाज से प्रभावित हुईं।
उन्होंने सीएमओ कार्यालय के स्टाफ के साथ बैठक कर कार्य की जानकारी ली। भविष्य में तमन्ना इंजीनियर बनना चाहती हैं। तमन्ना के पिता कमल दुबे एंबुलेंस चालक और मां पूनम दुबे गृहिणी हैं। वह इंजीनियर बनकर देश का बेहतर निर्माण करने की ख्वाहिश रखती हैं।
