मुरादाबाद : बहन पर लगाया चाय में जहर देने का आरोप
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरवाला में रहने वाली नाहिद में अपनी सगी बहन पर चाय में जहर देने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश ने बताया कि उसके पिता रियासत की 2 साल पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी तीन बहन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरवाला में रहने वाली नाहिद में अपनी सगी बहन पर चाय में जहर देने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश ने बताया कि उसके पिता रियासत की 2 साल पूर्व मौत हो चुकी है।
उसकी तीन बहन फिरदोस, जीनत और मेहरून्निसा तथा तीन भाई आफताब, मेहराब और फिरासत है। पिता के 60 गज के मकान पर ताजपुर में रहने वाली छोटी बहन मेहरून्निसा की बुरी नजर है। वह मकान पर अकेली कब्जा करना चाहती है। नाहिद के अनुसार इसी के चलते मेहरून्निसा में सोमवार की शाम उसे पैतृक मकान में बुलाया और चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसे पीते ही नाहिद की हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर मुगलपुरा अमित कुमार ने बताया कि अभी उन्हें मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। मौखिक सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
