मुरादाबाद : खुशी त्रेहान ने 2 घंटे तक निभाई सीओ सिविल लाइंस की भूमिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को 2 घंटे के लिए मेधावी छात्रों को जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कुर्सी सौंपी गई। इस दौरान बरवालान निवासी इकरा एसएसपी हरथला की रेलवे कॉलोनी निवासी अंशु राणा एसपी ट्रैफिक स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा दृष्टि पाल को एसपी सिटी बनने का मौका मिला। डबल फाटक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को 2 घंटे के लिए मेधावी छात्रों को जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कुर्सी सौंपी गई। इस दौरान बरवालान निवासी इकरा एसएसपी हरथला की रेलवे कॉलोनी निवासी अंशु राणा एसपी ट्रैफिक स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा दृष्टि पाल को एसपी सिटी बनने का मौका मिला। डबल फाटक निवासी खुशी त्रेहान ने इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस की कुर्सी संभाली।

मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी त्रेहान के पिता प्रमोद कुमार त्रेहान गैराज चलाते हैं। 2 घंटे की क्षेत्राधिकारी खुशी त्रेहान ने इस दौरान क्षेत्राधिकारी ऑफिस में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण भी किया। पीतल नगरी निवासी ट्विंकल ने 2 घंटे के लिए महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक की कमान संभाली। ट्विंकल साहू रमेश कुमार गर्ल्स इंटर कॉलेज में दसवीं की टॉपर है। उनके पिता बबलू सिंह डॉक्टर हैं। ट्विंकल ने बताया कि उन्हें खाकी वर्दी बेहद पसंद है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पास इतनी ज्यादा समस्याएं आती हैं कि उनका तत्काल निराकरण संभव नहीं है। इसलिए जनता को भी चाहिए कि पुलिस पर विश्वास रखें और उन्हें समस्याओं का निराकरण करने के लिए समय दें। मेधावी छात्राओं को पुलिस की जीप से घर से बुलाया गया था और समय समाप्त होने के बाद बुके भेंट करके उन्हें यह सम्मान पुलिस की जीप द्वारा घर भेजा गया। इस दौरान छात्राओं ने क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन हिंदू सिद्धार्थ तथा महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शर्मिला शर्मा के साथ सेल्फी भी ली। दोनों अधिकारियों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा किया।

संबंधित समाचार