हरदोई: महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में जिला महिला चिकित्सालय में आजादी के अमृत महोत्सव, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं स्वालंबन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग ने किया। जिसमें महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय एवं सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी ने विभागीय …
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में जिला महिला चिकित्सालय में आजादी के अमृत महोत्सव, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं स्वालंबन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग ने किया।
जिसमें महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय एवं सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी ने विभागीय योजनाएं जैसे-निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी जनमानस को दी।
इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लाभार्थी विभाग से जानकरी ले सकते हैं, विभाग में संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों को लाभ दिलाने में सहयोग करने के लिए कहा गया। उक्त कार्यक्रम में आशा बहू, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के ने प्रतिभाग किया।
