नाइजीरिया में मस्जिद पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 18 नमाजियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लागोस। उत्तरी नाइजीरिया में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 18 नमाजियों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ। हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा …

लागोस। उत्तरी नाइजीरिया में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 18 नमाजियों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ।

हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा समुदाय से होने को संदेह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। इसी तरह की जातीय हिंसा में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों की जान गई है। जातीय हिंसा की ये घटनाएं देश में पानी और जमीन के मुद्दे को लेकर दशकों से चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं। संघर्ष का शिकार बने फुलानी समुदाय के कुछ लोगों ने स्थानीय होसा कृषक समुदाय के लोगों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने ‘एपी’ से कहा, ” हमलावरों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया और गोलीबारी करने लगे।” उन्होंने बताया कि हमले में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं। नाइजर के पुलिस आयुक्त कुर्यस ने सोमवार को बताया कि हमला ग्रामीणों और फुलानी चरवाहा समुदाय के बीच संघर्ष से जुड़ा है।

संबंधित समाचार