रायबरेली: एसपी ने महिला हेल्प डेस्क व थुलेण्डी चौकी का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एसपी श्लोक कुमार ने जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहे हें। इसी क्रम में बीती रात एसपी ने थुलेण्डी चौकी तथा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए जिम सेंटर और आरक्षियों के आवासों को भी देखा। एसपी श्लोक …

रायबरेली। एसपी श्लोक कुमार ने जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहे हें। इसी क्रम में बीती रात एसपी ने थुलेण्डी चौकी तथा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए जिम सेंटर और आरक्षियों के आवासों को भी देखा।

एसपी श्लोक कुमार ने जब से पुलिस कप्तान का पद संभाला है। उसके बाद से वह लगातार पुलिस महकमे की कमजोर कड़ियों को दूर करने में लगे हैं। एसपी ने बीती रात थुलेण्डी चौकी और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा रात्रि गश्त तेज करने को भी कहा।

इसके पूर्व एसपी पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम पुलिस लाइन में खुलवा चुके हैं। कोतवाली में पुलिस क्लब का जीर्णोद्धार कराया है। पुलिस लाइन में एटीएम और आरओ की सुविधा दी है। कोरोना को देखते हुए आरक्षियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनवाया है। कैंटीन के साथ पार्क का भी जीर्णोद्धार कराया है।

संबंधित समाचार