अयोध्या: मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने किया पैदल मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून का विरोध करते हुए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन ने बेमौसम बरसात से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति दिलवाने और …

अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून का विरोध करते हुए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन ने बेमौसम बरसात से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति दिलवाने और चीनी मिलों को अविलंब चलवाने आदि मांगों को लेकर गांधी पार्क में पंचायत करके कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया।

किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर उप जिलाधिकारी सदर बृजेश कुमार सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि पर्याप्त सबूत होने के बावजूद भी देश व प्रदेश सरकार अजय मिश्रा टेनी को ना तो बर्खास्त कर रही है और ना ही गिरफ्तार कर रही है जिसके नाते अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। न्याय हित में प्रधानमंत्री को गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर जेल भेजना चाहिए।

जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन में सरकार द्वारा बनाये तीनों कृषि कानून को लगातार विरोध होने के बावजूद सरकार इस कानून को नहीं हटा रही है। वही सरकार एमएसपी पर कानून बनाने के लिए तैयार नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार समय रहते किसानों के हित मे उचित फैसला न लिया तो भारत का किसान आने वाले चुनाव में जवाब देगा।

संबंधित समाचार