अमेठी: मुकदमा दर्ज होने पर सपा नेता ने कहा- मेरे खिलाफ साजिश की गई है
अमेठी। अमेठी जनपद की विधानसभा तिलोई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जनापुर के निवासी व तिलोई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता ने मीडिया को बयान जारी करते हुए अपने को साजिश का शिकार बताया है। सपा नेता नूर मोहम्मद ने क्षेत्रीय बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे ऊपर मनगढ़ंत …
अमेठी। अमेठी जनपद की विधानसभा तिलोई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जनापुर के निवासी व तिलोई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता ने मीडिया को बयान जारी करते हुए अपने को साजिश का शिकार बताया है। सपा नेता नूर मोहम्मद ने क्षेत्रीय बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे ऊपर मनगढ़ंत कहानी बना कर मोहनगंज कोतवाली में ग्राम अगौना निवासी रामकुमार पुत्र शिवप्रसाद से तहरीर दिलाकर मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
जिससे क्षेत्र में मेरी छवि धूमिल कर 2022 का चुनाव जीत सके। नूर मोहम्मद ने बताया कि मैं इनकी ऐसी हरकतों से डरने वाला नहीं हूं मैं समाजवादी पार्टी से भावी प्रत्याशी हूं अगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे टिकट दिया तो 2022 में सपा के टिकट से तिलोई विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और चुनाव भी जीतूंगा। मेरे प्रचार से बीजेपी वालो में हारने का खौफ बैठ गया है इस लिए मुझे झूठे मुकदमे में फंसाकर कर चुनाव जीतना चाहते हैं।
