हरदोई पहुंची लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। लखीमपुर घटना में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गई अस्थि कलश यात्रा आज हरदोई जिले में पहुंची। जहां किसानों ने अस्थि कलश को कलेक्ट्रेट परिसर में रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किसानों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। बताते चलें कि बीते तीन अक्टूबर को सूबे के …

हरदोई। लखीमपुर घटना में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गई अस्थि कलश यात्रा आज हरदोई जिले में पहुंची। जहां किसानों ने अस्थि कलश को कलेक्ट्रेट परिसर में रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किसानों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।

बताते चलें कि बीते तीन अक्टूबर को सूबे के लखीमपुर जिले में हुई घटना ने पूरे देश मे हड़कंप मचा दिया था। जिसमें किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी थी। जिसमें कुछ किसान घायल हुए तो कुछ की मृत्यु भी हो गई थी। जिसके चलते किसानों में सरकार के प्रति और भी ज्यादा रोष व्याप्त हो गया।

जिसकी वजह से किसानों ने हिंसा में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किसान संगठनों की तरफ से एक अस्थि कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज यह अस्थि कलश यात्रा हरदोई पहुंचा। जहां पर किसानों ने अस्थि कलश को कलेक्ट्रेट परिसर में रख श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, ज्ञापन में किसानों ने लखीमपुर घटना में केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को दोषी मानते हुए उनकी बर्खास्तगी व उन्हें जेल भेजने की मांग की, साथ ही नए  कृषि बिल को खत्म करने की भी मांग की।

संबंधित समाचार