बरेली: ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ओटी टेक्नीशियन के पदाधिकारी डीएम से मिले
बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ओटी टेक्नीशियन के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पैरामेडिकल स्टाफ कर्मियों के हित में डीएम से चर्चा की। काउंसिल के कार्यकारी प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि डीएम से भेंट कर पैरामेडिकल कर्मियों के शोषण पर …
बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ओटी टेक्नीशियन के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पैरामेडिकल स्टाफ कर्मियों के हित में डीएम से चर्चा की।
काउंसिल के कार्यकारी प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि डीएम से भेंट कर पैरामेडिकल कर्मियों के शोषण पर नियंत्रण पर खास चर्चा की गई । इस दौरान पदाधिकारियों ने डीएम को शॉल ओढ़ायी और राम दरबार भेंट किया।
साथ ही डीएम को जनपद का कार्यभार संभालने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त सचिव संजीव कुमार गंगवार, प्रबंध निदेशक नेहा पटेल, अध्यक्ष ज्ञानी जैल सिंह आदि सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
