टीके की दूसरी डोज लगवाने में शाहजहांपुर प्रदेश में पहले स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन ने दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या में कमी को लेकर बीते दिनों चिंता जताई थी। जिसके बाद कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन का महाअभियान चला रहा है। शासन की ओर से प्रदेश स्तर पर दूसरी डोज के लाभार्थियों की संख्या के मानकों के …

बरेली, अमृत विचार। शासन ने दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या में कमी को लेकर बीते दिनों चिंता जताई थी। जिसके बाद कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन का महाअभियान चला रहा है। शासन की ओर से प्रदेश स्तर पर दूसरी डोज के लाभार्थियों की संख्या के मानकों के अनुरूप रैंकिग जारी की गई जिसमें बरेली मंडल के शाहजहांपुर को पहला स्थान मिला है। रैंकिंग में बरेली का प्रदेश में 52वां स्थान है।

बरेली मंडल में कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। मंडल में अब तक 79,27,929 लोगों को टीके की डोज लगाई जा चुकी है जिसमें से 61,45,521 लोगों को पहली व 17,82,408 लोगों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

बरेली जिले में कवायदें अनेक पर निराश करता परिणाम
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए बरेली जिले में काफी कवायदें की जा रही हैं जहां टेलीकॉलिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशा, एएनएम भी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को दूसरी डोज के लिए जागरूक कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन रथ भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन केंद्र पर नि:शुल्क पहुंचाकर भी प्रतिरक्षित किया जा रहा। बावजूद बरेली जिले को 52वां स्थान मिला है।

प्रमुख जिले भी रैंकिंग में पिछड़े
वैक्सीन की दूसरी डोज के मामले में सभी प्रमुख जिले में पिछड़े हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रैंकिग में कानपुर देहात को टॉप-5 में जगह मिली है। जबकि राजधानी लखनऊ को 18वां, कानपुर नगर को 17वां, प्रयागराज को 23वां, गोरखपुर को 24वां, वाराणसी को 35वां स्थान मिला है।

वैक्सीनेशन में बरेली मंडल की स्थिति

जिला कुल पहली डोज दूसरी डोज
बरेली 28,85,833 21,76,511 7,09,322
शाहजहांपुर 20,97,284 16,12,218 4,85,066
बदायूं 17,23,053 13,82,609 3,40,444
पीलीभीत 12,21,759 9,74,183 2,47,576

(नोट: सभी आंकड़े कोविन एप से लिए गए हैं।)

शासन की ओर से जारी रैंकिंग टॉप-10 जिले

रैंकिंग जिला प्रतिशत

  • शाहजहांपुर 58.0
  • देवरिया 39.2
  • कौशांबी 38.99
  • कानपुर देहात 38.46
  • प्रतापगढ़ 38.10
  • अंबेडकरनगर 37.15
  • इटावा 35.46
  • अयोध्या 32.15
  • रायबरेली 32.35
  • सीतापुर 31.64

मंडल में लगातार वैक्सीनेशन को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। टीके की दूसरी डोज के लाभार्थियों को लेकर प्रदेश स्तर से जारी रैंकिंग में शाहजहांपुर को पहला स्थान मिला है। बरेली को 52वां स्थान मिला है। टीके की दूसरी डोज की रफ्तार को लेकर शासन की ओर से क्लस्टर-2.0 अभियान चलाने की कार्ययोजना की तैयारी की जा रही है। अन्य जिलों में भी वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने को लेकर भी निर्देशित किया जाएगा। -डा. एसके गर्ग, अपर निदेशक स्वास्थ्य, बरेली मंडल

संबंधित समाचार