राजधानी में मेदांता और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मिलाया हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मेदांता और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक बड़ी पहल की है। लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन और मेदांता के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इस दौरान मेदांता के स्वास्थ निदेशक डॉ.राकेश कपूर और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव प्रधान ने एमओयू पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए। …

लखनऊ। मेदांता और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक बड़ी पहल की है। लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन और मेदांता के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इस दौरान मेदांता के स्वास्थ निदेशक डॉ.राकेश कपूर और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव प्रधान ने एमओयू पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए।

डॉ राकेश कपूर और राजीव प्रधान ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि वो अपने सदस्यों के लिए राजधानी लखनऊ में उच्च स्तरीय निशुल्क जांच शिविर आयोजित करेंगे। इस शिविर में सदस्यों की निशुल्क जांच होगी और मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सलाह दी जाएगी। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सकों के पैनल द्वारा हेल्थ सेमिनार के भी आयोजन होंगे।

संबंधित समाचार