लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चार जोन में बांटा गया प्रदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेताओं के दौरे व रथ यात्राओं अगले महीने शुरू होगा। इसे देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। बड़े चुनावी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। अपर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेताओं के दौरे व रथ यात्राओं अगले महीने शुरू होगा। इसे देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है।

बड़े चुनावी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य व बुंदेलखंड को चार भाग में बांटकर सुरक्षा-व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे हैं। जो भी बड़ी रैली या बड़े नेता के कार्यक्रम होंगे। उनके लिए हर क्षेत्र को आपस में लिंक किया गया है।

संबंधित समाचार