मुरादाबाद : डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर फिर चला अभियान, एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही की फॉगिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देजनर नगर निगम ने पूरे महानगर में एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही फॉगिंग कराई। इसके अलावा सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं निगम के अफसरों ने दिवाली तक अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। ग्रामीण इलाकों के बाद अब महानगर में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देजनर नगर निगम ने पूरे महानगर में एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही फॉगिंग कराई। इसके अलावा सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं निगम के अफसरों ने दिवाली तक अभियान चलाने की तैयारी कर ली है।

ग्रामीण इलाकों के बाद अब महानगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पूरे जिले में करीब चार सौ से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कई रोगियों की मौत भी हो चुकी है। लिहाजा नगर निगम ने पूरे महानगर में विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली है।

पहले यह अभियान तीन दिन चलाने का निर्णय लिया गया था लेकिन डेंगू आशंकित मरीजों की बढ़ रही संख्या के मद्देनजर अब दीवाली तक चलाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महानगर के 70 वार्डो में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। साथ ही शाम को फागिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि नियमित लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही सफाई करवाई जाएगी।

संबंधित समाचार