रामपुर: शादी का सामान खरीदने आए ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत
रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में टैक्ट्रर ट्राली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव पीलकपुर निवासी वीरपाल की बहन अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव हसमतगंज मझरा सीगनखेड़ा में रहती है। कुछ …
रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में टैक्ट्रर ट्राली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव पीलकपुर निवासी वीरपाल की बहन अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव हसमतगंज मझरा सीगनखेड़ा में रहती है। कुछ दिन बाद वीरपाल के भांजे सुनील की शादी है। उसी सिलसिले में वह सामने खरीदने के लिए मंगलवार को वह अपनी बहन के घर आया था। वहां मामा-भांजे बाइक से सामान खरीदने के लिए रामपुर आ रहे थे।
जौहर विवि के पास सामने से आ रहे टैक्ट्रर टाली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजा सुनील गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीरपाल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
