बरेली: पिता की डांट के बाद युवक ने छत की किचन में जाकर लगाया फंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीकॉएम के एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को सुबह करीब 11 बजे उसका शव छत किचन में लटका हुआ मिला। शव के मिलते ही परिजनों में हंगामा कट गया। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मगर मौके से कोई …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीकॉएम के एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को सुबह करीब 11 बजे उसका शव छत किचन में लटका हुआ मिला। शव के मिलते ही परिजनों में हंगामा कट गया। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मगर मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने जब पंचनामे के लिए कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में भी परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।

पिता नें डांटा, तो छत पर चला गया था युवक
दरअसल, प्रेमनगर के चंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय विवेक एक निजी कॉलेज से बीकॉम थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विवेक बुधवार सुबह देर से सो कर उठा था। उठने के बाद वह इधर-उधर घूमने लगा। इस पर गुस्साए पिता नंद किशोर ने उसे डांट कर जल्दी नहाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इसके बाद विवेक छत पर चला गया। पूछा कि कहां जा रहा है तो कहा कि वह नहाने जा रहा है। काफी देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली। परिजनों ने कई आवाजें भी लगाई मगर कोई जबाव नहीं मिलने के बाद परिजन छत पर उसे देखने चले गए। परिजनों के छत पर पहुंचते ही उनकी चीख निकल गई। विवेक फंदे से लटका हुआ था।

छत पर बनी रसोई से लटका था शव
बताया जा रहा है विवेक का शव छत पर बनी किचन में दुप्पटे से लटका हुआ था। किसी तरह परिजनों ने शव उतारा सूचना पर पहुंची पुलिस से भी उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: 48 घंटों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल, आज खत्म

 

संबंधित समाचार