अयोध्या: श्रीलंका की अशोक वाटिका से रामलला के दरबार आएंगी शिलाएं
अयोध्या। अशोक वाटिका वहीं स्थान है, जहां रावण माता सीता का हरण करके ले गया था। अब वहां की शिलाएं गुरुवार को अयोध्या पहुंचेंगी। श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत व दो मंत्री खुद इन शिलाओं को रामलला को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही भगवान राम का दर्शन कर उनकी आरती भी उतारेंगे। वहीं श्रीराम जन्मभूमि …
अयोध्या। अशोक वाटिका वहीं स्थान है, जहां रावण माता सीता का हरण करके ले गया था। अब वहां की शिलाएं गुरुवार को अयोध्या पहुंचेंगी। श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत व दो मंत्री खुद इन शिलाओं को रामलला को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही भगवान राम का दर्शन कर उनकी आरती भी उतारेंगे।
वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के आवास राज सदन पर श्रीलंका से आने वाले राजदूत और मंत्रियों का स्वागत होगा। इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्रीलंका के राजदूत और उप राजदूत व श्रीलंका सरकार के दो मंत्री गुरुवार को 11 बजे अयोध्या में उनका आगमन होगा।
वह अशोक वाटिका स्थित मंदिर क्षेत्र की शिलाओं को लेकर आ रहे हैं। यह शिलाएं लंका समाज का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के आवास पर राजदूत व श्रीलंका सरकार के दोनों मंत्री भोजन करेंगे। इसके सात ही यहांपर पत्रकार वार्ता भी करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे सभी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
