मुरादाबाद : 19 साल से नाम बदलकर लखनऊ में रह रहा था 15 हजार का इनामी, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 19 साल से फरार 15 हजार के इनामी बदमाश को मुगलपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पकड़ा गया बदमाश लखनऊ में नाम बदलकर रह रहा था। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद बताया कि 30 अक्टूबर 2002 में मकबरा इलाके के रहने वाले कमरू जमा ने मुगलपुरा थाने में जमील …

मुरादाबाद, अमृत विचार। 19 साल से फरार 15 हजार के इनामी बदमाश को मुगलपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पकड़ा गया बदमाश लखनऊ में नाम बदलकर रह रहा था।

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद बताया कि 30 अक्टूबर 2002 में मकबरा इलाके के रहने वाले कमरू जमा ने मुगलपुरा थाने में जमील उर्फ छोटा, तनवीर हैदर उर्फ हकला, संजय सैनी उर्फ नदीम, नजाकत हुसैन व परवेज उर्फ पर्रु के खिलाफ अपने भाई मोज्जम की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पांचवां हत्यारोपी परवेज घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इस बीच फरार आरोपी के खिलाफ 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। कुछ दिन पहले पुलिस को जानकारी हुई कि 19 साल से फरार चल रहा आरोपी परवेज नाम बदलकर लखनऊ में रह रहा है। इसके बाद मुगलपुरा पुलिस लखनऊ पहुंची और 15 हजार के इनामी परवेज को छोटा इमामबाड़ा लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी परवेज ने बताया कि उसने लखनऊ में नाम बदलकर एक महिला से शादी कर ली थी। तब से ही वह उसके साथ रह रहा था। शनिवार को मुगलपुरा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार