बिजनौर : शराब के लिए किया मना तो लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ बार कर ले ली मां की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मंगलवार की रात कलियुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर मां की जान ले ली। उसने उनके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। उन्हें बचाने आई बहन को भी उसने नहीं बख्शा। हमला कर उसे भी घायल कर दिया। चीखपुकार पर पड़ोसी इकट्ठा …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मंगलवार की रात कलियुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर मां की जान ले ली। उसने उनके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। उन्हें बचाने आई बहन को भी उसने नहीं बख्शा। हमला कर उसे भी घायल कर दिया। चीखपुकार पर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़ वहां से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर मां ने मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत करने के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बदलते दौर में रिश्तों की बुनियादें दरकने लगी हैं। आए दिन रिश्तों का सरेआम खून होने के समाचार सामने आ रहे हैं। कागज के चंद टुकड़ों और नशे की लत के आगे सारे संबंध फीके पड़ने लगे हैं। यहां तक कि जन्मदात्री मां को भी हलाक करने से लोग बाज नहीं आ रहे। ऐसी ही घटना मंगलवार की रात नगर के मुहल्ला जाब्तागंज में फाटक संख्या दो के पास स्थित मकान में घटी। यहां पर रामपाल का परिवार रहता है, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय वह घर नहीं थे।

उनका पुत्र शुभम नशे का आदी है। वह आए दिन शराब के लिए घर वालों से पैसे मांगता है। न मिलने पर परिजनों से झगड़ा करना उसकी रोज की आदत है। मंगलवार की रात भी उसने मां सविता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने देने से मना कर दिया। उसके बार-बार कहने पर भी जब उन्होंने उसे रुपये नहीं दिए तो वह आपा खो बैठा और पास में पड़ी लोहे की रॉड उठा कर उनके सिर पर बुरी तरह एक के बाद एक कई प्रहार कर डाले। मां की चीख-पुकार सुनकर उसकी बहन चंचल आननफानन में दौड़ कर वहां पहुंची तो मां को लहूलुहान हालत में तड़पता देख उसके होश उड़ गए।

वह शुभम से उलझ गई और उसके हाथ से रॉड छीनने लगी। आरोपी के सिर पर खून सवार था। उसने उस रॉड से ही अब बहन पर हमला कर दिया। मां-बेटी की चीख-पुकार सुन कर पड़ोसी दौड़कर वहां पहुंचे। उन्हें इकट्ठा होता देख आरोपी वहां से भाग लिया। मां-बेटी को खून में लथपथ पड़ा देख पड़ोसियों के होश उड़ गए। इस बीच किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर कुछ ही देर में फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां पर चिकित्सक ने वृद्धा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। बहन का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने वृद्धा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी शुभम के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत कर बुधवार को उसे कोटद्वार रोड स्थित कृषि मंडी समिति के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता