अमरोहा : मिटटी का तेल छिड़कर आग लगाने वाले युवक ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। दो महिलाओं की ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने मंगलवार को अपने ऊपर मिटटी का तेल छिड़कर आग लगा ली थी। जिसकी बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में नामजद एक आरोपी को युवक के परिजनों ने …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। दो महिलाओं की ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने मंगलवार को अपने ऊपर मिटटी का तेल छिड़कर आग लगा ली थी। जिसकी बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में नामजद एक आरोपी को युवक के परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

बैंक कालोनी निवासी निशांत नंगलिया अड्डे पर टेलरिंग मैटेरियल की दुकान करता है। आरोप है कि युवक को दो महिलाएं पिछले कई माह से ब्लैकमेल कर रही थीं। दोनों उसकी दुकान पर आई और अश्लील वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाएं निशांत से पौने दो लाख रुपये भी ले चुकी थीं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने युवक से फिर रुपयों की मांग की। इससे निशांत परेशान रहने लगा।

मंगलवार को युवक ने घर में अपने बयान का वीडियो बनाया और अपनी मौत का कारण दोनों महिलाओं द्वारा ब्लैकमेल किए जाने को बताया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने आत्मदाह करने के लिए घर में रखा मिटटी का तेल अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली थी। परिजनों ने उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। युवक ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह एक आरोपी महिला ने भागने की कोशिश की तो युवक के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने उसे घेर लिया। वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया।

इसके बाद मोहल्ले वाले जमा होकर तिगरिया भूड़ गांव में दूसरी आरोपी महिला के घर पहुंचे। वहां घर का ताला लगा होने पर वापस लौट आए। लेकिन पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

संबंधित समाचार