बरेली: दूध में मिलावटखोरी बढ़ने पर कार्रवाई शुरू, फैक्ट्री पर छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। त्योहार पर दूध में मिलावटखोरी बढ़ने को लेकर अमृत विचार ने बुधवार के संस्करण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को दूध फैक्ट्री पर छापा मारा और मिश्रित दूध के नमूने भरे। इसके बाद …

बरेली, अमृत विचार। त्योहार पर दूध में मिलावटखोरी बढ़ने को लेकर अमृत विचार ने बुधवार के संस्करण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को दूध फैक्ट्री पर छापा मारा और मिश्रित दूध के नमूने भरे।

इसके बाद मिलावटखोरी पर कार्रवाई करने के लिए जगह-जगह खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। जिला अभिहित अधिकारी के निर्देश पर एफएसडीए की टीमों ने सरसों का तेल, खोया आदि चीजों के भी नमूने भरे। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

विभाग की टीम ने पशुपति विहार स्थित विलेज कैफे से पनीर, फरीदपुर स्थित गारगिर इंडिया प्राइ‍वेट लिमिटेड से जैमिनी वनस्पति का, रथ वनस्पति, ब्लेण्डिड एडिबिल वेजीटेबिल आयल के नमूने लिए। इसके अलावा 1.87 लाख कीमत का 1013 लीटर जैमिनि वनस्पति, 96520 कीमत का 508 लीटर रथ वनस्पति, 1.15 लाख कीमत का 598 किलोग्राम एडिबिल वेजीटेबिल आयल जब्त कर सीज किया।

त्रिमूर्ति संजय नगर स्थित साहू स्वीट्स से छेना मिठाई और मिल्क केक, अमर स्वीट्स एंड कन्फैक्शनरी से छेना मिठाई, सुरेश किराना स्टोर से बेसन, लाला फूल चंद्र किराना स्टोर से सरसों के तेल का सैंपल लिया। वहीं विभाग की टीम ने करगैना स्थित पराग मिल्क यूनिट से पनीर, खोया, मढ़ीनाथ स्थित बालाजी ट्रेडर्स से बूंदी का नमूना संग्रहित किया। वहीं साइकिल पर दूध बेचने वाले दो दूधियों से भी दूध के सैंपल लिए गए।

संबंधित समाचार