बरेली: तीन तलाक के बाद हलाला कराने का दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेंथल निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2018 में बहेड़ी के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे ससुरालवाले कम दहेज लाने का ताना मारते थे। उससे एलईडी समेत अन्य दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट होने लगी। आरोप है …

बरेली, अमृत विचार। सेंथल निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2018 में बहेड़ी के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे ससुरालवाले कम दहेज लाने का ताना मारते थे। उससे एलईडी समेत अन्य दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट होने लगी।

आरोप है कि महिला का देवर उसके साथ छेड़खानी करता था विरोध करने पर उसे चुप रहने की धमकी मिलती थी। कुछ दिनों पहले पति ने परिजनों की बातों में आकर महिला को तलाक दे दिया। अब वह उस पर नंदोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहे है। पीड़िता ने इसकी शिकायत बुधवार को एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार