बरेली: बयान देने आई युवती को आरोपियों ने घेरा, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज करने आई युवती को आरोपियों ने कहचरी के पास घेर लिया और उसे बयान न बदलने पर जान से मारने की धमकी दी। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस और लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि बाकी लोग …
बरेली, अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज करने आई युवती को आरोपियों ने कहचरी के पास घेर लिया और उसे बयान न बदलने पर जान से मारने की धमकी दी। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस और लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि बाकी लोग मौके से फरार हो गए।
बिथरी चैनपुर की रहने वाली युवती का अपहरण करने के बाद दबंगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद युवती बुधवार को अपने बयान दर्ज कराने कोर्ट आ रही थी। इसी बीच उसे कचहरी के पास आरोपियों ने घेर लिया और उसपर बयान बदलने का दबाव बनाया।
बयान न बदलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। इसपर पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कचहरी पर कोई मारपीट हुई थी। इसके बाद न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिस ने दो लोगों को वहां पकड़ा था। बाद में किसी ने पुलिस को तहरीर ही नहीं दी। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। -हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली
