बरेली: आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा दीपावली मेला, कई तरह के होगें स्टॉल
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार यानि आज से विकास दीपोत्सव दीपावली मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। यह मेला बरेली क्लब स्पोर्ट्स ग्राउंड में नगर निगम और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सहयोग से लगाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां दो दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। दरअसल, …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार यानि आज से विकास दीपोत्सव दीपावली मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। यह मेला बरेली क्लब स्पोर्ट्स ग्राउंड में नगर निगम और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सहयोग से लगाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां दो दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी।
दरअसल, नगर निगम और डूडा ने संयुक्त रुप से दिपावली से पहले इस मेले को लगाने का फैसला लिया। यह मेला आज से शुरू होकर छोटी दीपावली यानि 3 नवंबर तक संचालित होगा। करीब सप्ताह भर के इस मेले में 118 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन सभी दुकानदारों को पहले ही नगर निगम ने चिन्हित कर लिया था। चिन्हित दुकानदारों के अलावा मेले में किसी और को दुकान सजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री करेंगे मेले का उद्घाटन
नगर निगम अधिकारियों की माने तो पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया है। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सांसद फीता काटकर मेले का शुभारंभ करेगें। हालांकि लोगों में भी इस मेले को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वह इस मेले को जरूर देखना चाहेंगे कि आखिर इसमें खास क्या है।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: संकट में पड़ी शहला ताहिर की चेयरमैनी, चुनाव हो सकता है रद
