अब रायबरेली-प्रयागराज बनेगा फोरलेन, लगाए जाएंगे 15 हजार पेड़
रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो हजार करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही इस फोरलेन के बीच के डिवाइडर में 15 हजार पेड़ भी लगाए जाएंगे। रायबरेली-प्रयागराज नेशनल हाईवे अभी तक टू लेन है, जिसकी वजह से यहां जाम की समस्या बनी रहती हैं। इससे निजात दिलाने के लिए सड़क को फोरलेन …
रायबरेली। रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो हजार करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही इस फोरलेन के बीच के डिवाइडर में 15 हजार पेड़ भी लगाए जाएंगे।
रायबरेली-प्रयागराज नेशनल हाईवे अभी तक टू लेन है, जिसकी वजह से यहां जाम की समस्या बनी रहती हैं। इससे निजात दिलाने के लिए सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही पांच बाईपास और एक लिंक रोड का निर्माण भी होगा।
इस क्रम में सबसे पहले 768 करोड़ रुपए की लागत से 38 किमी की सड़क पर बाईपास व लिंक रोड बनेगी। जिस पर 60 से 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ेगी। वहीं बाईपास निर्माण का टेंडर पास किया जा चुका है।
इन जगहों से गुजरेगा बाईपास
- सिंगरौर
- उपरहार, अबदुल्लापु
- फतेहपुर
- कायस्थान
काटे जाएंगे 4800 पेड़
सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 4800 पेड़ों के काटा जाएगा। वहीं इसके बदले में एनएच पर 15 हजार पेड़ भी लगाए जाएगें। यह पेड़ इको फ्रेंडली होंगे, जो अधिक मात्रा में आक्सीजन देंगे। जिससे हाईवे का पर्यावरण बेहतर रहेगा।
दो जगह पर बनेगा टोल प्लाजा
इस हाईवे पर दो टोल प्लाजा बनाए जाएगें। एक टोल प्लाजा बाबूगंज और दूसरा भगवतीपुर में होगा।
सड़क के दोनों तरफ छोड़ी जाएगी जगह
पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क के दोनों तरफ 2.5-2.5 मीटर की जगह छोड़ी जाएगी। इसमें 1.5 मीटर पक्की और 1 मीटर कच्ची जगह होगी।
इस पर पीडी एस.बी. सिंह का कहना है की रायबरेली-प्रयागराज नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सड़क.निर्माण में पर्यावरण संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
