प्रियंका का UP सरकार पर हमला, कहा-किसान विरोधी योगी सरकार की नीति और नीयत में खोट है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाद संकट की आड़ में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कहा, किसान विरोधी रवैया अपनाने वाली योगी सरकार की नीयत और नीति दोनों में खोट है। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया कि “ किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो, फसल का दाम नहीं। किसान …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाद संकट की आड़ में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कहा, किसान विरोधी रवैया अपनाने वाली योगी सरकार की नीयत और नीति दोनों में खोट है।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया कि “ किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो, फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं।

खाद नहीं मिलने के चलते बुंदेलखंड के दो किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है। इससे पहले बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने भी खाद संकट पर सरकार को घेरा था। गौरतलब है कि प्रदेश में फौरी खाद संकट को लेकर बुंदेलखंड समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में किसान बेहाल है। वहीं, खाद के लिए किसान लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने को मजबूर है। इस दौरान ललितपुर समेत दो स्थानों पर किसानों की जान गई है।

संबंधित समाचार